FIRST SIKH CRICKET CUP-2026 : सिख युवाओं को सिख रहित मर्यादा, गुरबाणी और सिखी सिद्धांतों से जोड़ने का अनोखा प्रयास

आज की ताजा खबर खेल
Spread the love

सिख क्रिकेट क्लब का उद्देश्य- खेल के जरिए सिख पहचान, सिखी मूल्यों और भाईचारक सांझ की मजबूती

अमृतधारी, सहजधारी और केसधारी सिख खिलाड़ी लेंगे भाग, 9 टीमों के बीच होगा मुकाबला

जालंधर, सिख पहचान, सिखी मूल्यों, अनुशासन, एकता और भाईचारक सांझ को मजबूत करने के इरादे से सिख क्रिकेट क्लब ने एक अनोखी पहल की है। जिसके तहत जालंधर में पहला सिख क्रिकेट कप-2026 कराया जा रहा है। यह कप 8 अगस्त को शाम 5 बजे नकोदर रोड स्थित यूनिक होम के साथ वैलोसिटी ग्राउंड में शुरू होगा। जिसकी शुरुआत मुख्यातिथि सेवामुक्त जज जगदीप सिंह करेंगे।

इस क्रिकेट टप की घोषणा सिख क्रिकेट क्लब प्रबंधकी कमेटी के प्रधान एडवोकेट मनप्रीत सिंह गाबा और उनकी टीम ने की। वहां सिख सभा जालंधर के प्रधान और चीफ खालसा दीवान के मैंबर जगजीत सिंह गाबा, राजकरण सिंह, मनिंदर सिंह चड्ढा और रामनदीप सिंह खास तौर पर शामिल हुए। इनके साथ सीनियर मीत प्रधान गगनदीप सिंह बाजाज, सचिव हरजोत सिंह, कोषाध्यक्ष रिपुदमन सिंह, कार्यकारी मेंबर गुरमिंदर सिंह, गुरसहज सिंह और गुरअसीस सिंह भी मौजूद रहे।

8 खिलाड़ी और 7 ओवर का होगा मैच

प्रधान एडवोकेट गाबा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि खेल के जरिए सिख रहित मर्यादा, गुरबाणी और सिख सिद्धांतों के साथ नौजवान पीढ़ी को जोड़ने का यह एक प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा नौजवानों की तंदरुस्ती, टीम वर्क, लीडरशिप और सिखी प्रति जागरूकता पैदा की जा सकेगी।
इस कप में कुल 9 टीमें भाग ले रही हैं। हर टीम में 8 खिलाड़ी होंगे। इनमें अमृतधारी, सहजधारी और केसधारी सिख खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। सात ओवर के इस मैच को बॉक्स क्रिकेट में खेला जाएगा। इसके बाद 2 सैमीफाइनल और फाइनल मुकाबला कराया जाएगा।

विजेता को मिलेगा 21 हजार का पुरस्कार

इस कप की विजेता टीम को 21 हजार रुपए का पहला पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि उप विजेता टीम को दूसरा पुरस्कार 11 हजार रुपए का मिलेगा। विशेष इनाम भी वितरित किए जाएंगे। इनमें प्लेयर ऑफ दा टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर शामिल होंगे।

दर्शकों के लिए पार्किंग और बैठने का विशेष प्रबंध

गाबा ने शहर के लोगों से अपील की है कि वह प्रयास में पहुंच कर हौंसला बढ़ाएं। दर्शकों के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। जिसमें पार्किंग और बैठने का खास ध्यान रखा गया है। इस दौरान दर्शकों के बीच क्विज मुकाबला कराया जाएगा और उनको आकर्षक पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।

भाग लेनी वाली टीमें और कप्तान

अकाल टाइटन्जस- कप्तान गुरमिंदर सिंह
फतेह क्लब- कप्तान गुरप्रीत सिंह
सिख यूथ काफला क्रिकेट क्लब- कप्तान गगनदीप सिंह
खालसा वॉरिअर्स- कप्तान गुरसहज सिंह बावेजा
कर्मगढ़ नाइट्स- कप्तान सतप्रीत सिंह
लाइन्ज रोर- कप्तान रिपुदमन सिंह
सिंह सट्राइकर्स- कप्तान गगनपाल सिंह सीए
जीएडीसी अकादमी- कप्तान गगनदीप सिंह
शेर-ए-पंजाब- कप्तान सुखविंदर सिंह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *