Gymkhana Election-2026: 13 अगस्त तक क्लीयर करने होंगे ड्यूज, तभी डाल सकेंगे वोट

आज की ताजा खबर प्रशासन
Spread the love

चुनाव अधिकारी ने कहा- एक दो दिन में जारी होगा चुनाव शेड्यूल, वोटर लिस्ट पर 13 के बाद होगा काम

अचीवर्स ग्रुप और प्रोग्रेसिव ग्रुप में चल रहा है कुछ खेल, कई सदस्यों कर सकते हैं नए गुट की तैयारी

जालंधर, जिमखाना क्लब चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव अधिकारी नियुक्त की गई डा. सुमनदीप कौर ने चार्ज संभालते ही नए आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके तहत क्लब चुनाव में वोटरों को अपने 6 अगस्त तक के सभी ड्यूज यानी बकाया राशि 13 अगस्त तक जमा करवाने के लिए कह दिया गया है। क्योंकि ड्यूज क्लीयर करने वाले मेंबर ही वोट डाल सकेंगे। 13 अगस्त के बाद फाइनल वोटिंग लिस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। आज देर शाम को क्लब के नोटिस बोर्ड पर पेंडिंग ड्यूज वाले मेंबरों के नाम की लिस्ट लगा दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए एक-दो दिनों में चुनावी शैड्यूल जारी कर दिया जाएगा। नामांकन, पेपरों की स्क्रूटनी, नाम वापिसी तथा प्रचार का समय के अलावा चुनाव के नियम जारी कर दिए जाएंगे।

चुनाव कार्यक्रम जारी होने से पहले ही क्लब में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न पदों के संभावित उम्मीदवार लगातार सदस्यों से संपर्क साध रहे हैं। मोबाइल, व्हाट्सएप और व्यक्तिगत मुलाकातों के जरिए समर्थन जुटाने की कोशिशें जारी हैं। वहीं कुछ नए चेहरे भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे मुकाबला और रोचक होने की संभावना है।

प्रोग्रेसिव और अचीवर्स में गठजोड़ बिगाड़ेगा समीकरण

प्रोग्रेसिव और अचीवर्स एक दूसरे के आमने-सामने चुनाव लड़ते आ रहे हैं। इस बार कुछ अलग होने जा रहा है। चर्चा है कि प्रोग्रेसिव और अचीवर्स ग्रुप के सदस्य मिलकर चुनाव में सांझे उम्मीदवार उतार सकते हैं। उनके बीच अगर कोई समझौता होता है तो क्लब चुनाव का समीकरण ही बदल जाएगा। किसी नए ग्रुप की एंट्री संभावित होगी। अभी तक अचीवर्स ग्रुप ने ही अपने चारों सदस्य उतारे हैं। जिनमें सैक्रेटरी पद के लिए अमित कुकरेजा, जूनियर वाइस प्रेजीडेंट के लिए धीरज सेठ, संयुक्त सचिव हरप्रीत सिंह गोल्डी और कोषाध्यक्ष सौरभ खुल्लर शामिल हैं। इनमें से दो सदस्य अचीवर्स और दो ही सदस्य प्रोग्रेसिव ग्रुप से थे। प्रोग्रेसिव के सदस्यों ने भी इस बार अचीवर्स से खुद की टीम को उतार दिया है।

सचिव और संयुक्त सचिव पद पर फंसेगा पेंच

सैक्रेटरी के लिए विजय सहदेव ने चुनाव लड़ने के तैयार कर ली है और प्रचार भी शुरू कर रखा है। कहा जा रहा है कि वह चुनाव से पीछे नहीं हटेंगे। वहीं दूसरी तरफ प्रोग्रेसिव गुट में संयुक्त सचिव रहीं अनु माटा भी चुनाव लड़ेंगी। भले ही उन्हें किसी ग्रुप में जगह मिले या नहीं। उन्होंने प्रचार शुरू कर दिया है। चारों पदों में अभी तक अकेली महिला उम्मीदवार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *