धीर ने विकास कार्यों को लेकर लोगों से किया विचार-विमर्श, कहा- नॉर्थ हलके का सर्वांगीण विकास मेरी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल
जालंधर नॉर्थ को बेहतर बुनियादी सुविधाओं वाला और व्यवस्थित विधानसभा क्षेत्र बनाने में हम सब मिलकर निभाएंगे सामूहिक जिम्मेदारी
विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ नहीं होने दिया जाएगा किसी प्रकार का समझौता, लोग रहें सतर्क
जालंधर, विधानसभा हलका जालंधर नॉर्थ के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने आज अपने कार्यालय में हलके के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों के साथ विशेष मुलाकात की। इस दौरान जालंधर नॉर्थ हलके में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं तथा स्थानीय स्तर पर लोगों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वनीत धीर ने लोगों से सीधे फीडबैक लेते हुए संबंधित क्षेत्रों की जरूरतों को समझा और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने की बात कही।
उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्रों की प्राथमिक जरूरतों और विकास संबंधी सुझावों को उनके साथ साझा करें, ताकि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार विकास कार्यों की बेहतर योजना तैयार की जा सके। उन्होंने कहा कि जालंधर नॉर्थ को बेहतर बुनियादी सुविधाओं वाला और व्यवस्थित विधानसभा क्षेत्र बनाना सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार, नगर निगम, संबंधित विभागों और स्थानीय लोगों के आपसी सहयोग से ही विकास को सही दिशा और गति दी जा सकती है।

हर गली मोहल्ला होगा विकास का हिस्सा
वनीत धीर ने कहा कि जालंधर नॉर्थ हलके का सर्वांगीण विकास उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि विकास केवल बड़े प्रोजेक्टों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हर मोहल्ले और हर गली तक बेहतर सड़कें, मजबूत सीवरेज व्यवस्था, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइटें, पीने का पानी और अन्य जरूरी नागरिक सुविधाएं पहुंचाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बुनियादी ढांचे को मजबूत करना प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि हलके में सड़क एवं सीवरेज से जुड़े कार्यों के साथ-साथ जल निकासी, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइटिंग को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बरसात के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं को कम करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे को मजबूत करना भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम और संबंधित विभागों के साथ तालमेल बनाकर स्थानीय समस्याओं का समाधान करवाने तथा अधूरे कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

लोग करें विकास कामों की निगरानी
मेयर वनीत धीर ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और जहां भी कार्य करवाए जा रहे हैं, वहां उनकी निगरानी तथा लोगों की प्रतिक्रिया को भी महत्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनत की ओर से बताए गए मुद्दों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लोगों से साधा जाएगा सीधा संवाद
वनीत धीर ने कहा कि उन्होंने भरोसा दिलाया कि हलके के विकास कार्यों को लगातार प्राथमिकता दी जाएगी और लोगों से सीधा संवाद कायम रखते हुए जालंधर नॉर्थ के प्रत्येक क्षेत्र में जरूरी सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम किया जाएगा। लोगों ने भी उनका साथ देने का वादा किया।


