गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

सत्य, अहिंसा और सादगी के सिद्धांत आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत: राजिंदर बेरी

‘जय जवान-जय किसान’ का संदेश आज भी प्रासंगिक: बावा हैनरी

जालंधर, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) जालंधर की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धा के फूल अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा कि महात्मा गांधी जी का सत्य, अहिंसा और सर्वधर्म समभाव का संदेश आज भी देश के लिए उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता आंदोलन की दिशा दी। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपनी सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा से देश के राजनीतिक जीवन में एक आदर्श स्थापित किया। उनका ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देश के जवानों और किसानों के योगदान को सम्मान देने वाला ऐतिहासिक संदेश था।

विधायक बावा हैनरी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में नशे जैसी बुराइयों के खिलाफ लड़ाई भी गांधी जी के सत्य, अहिंसा और जनजागरण के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर मजबूत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने किसानों और जवानों के सम्मान को देश की प्राथमिकता से जोड़ा था, लेकिन आज किसानों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष करना पड़ रहा है।

इस अवसर पर जालंधर वेस्ट हलका इंचार्ज सुरिंदर कौर, सीनियर कांग्रेस नेता व पार्षद डॉ. जसलीन सेठी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराज ठाकुर, प्रेम नाथ दकोहा, सुदेश कुमार भगत, मनजीत सिमरन, तिलक राज चोहकां, परमजीत गोल्डी, सतपाल मिक्का, मुनीष पाहवा, एडवोकेट बचन लाल, रवि बग्गा, सुभाष ढल्ल, गुलशन मिड्ढा, सूरज प्रकाश लाडी, अखिल भारतीय, मनोज धनवाल, मुख्तार अहमद, समीर चिश्ती, प्रभदयाल भगत, मनमोहन बंगा, अशोक हंस, हरदीप सिंह, किशन लाल मट्टू, प्रेम पाल डुमेली, आलम अली, सुखविंदर सूची पिंड, विद्या सागर, विपिन कुमार, ब्रह्म देव सहोता, निशांत घई, यशपाल सफरी, मुकेश ग्रोवर, गौतम खोसला, राजिंदर सहगल, सुधीर घुग्गी, विक्की आबादपुरा, किशोरी लाल, हुसन लाल, अरुण सहगल, रोहन चड्ढा, अरुण रतन, जगदीप सोनू संधार, दर्शन सिंह पहलवान, संजीव दुआ, जगजीत सिंह जीता, मन्ना गोबिंदगढ़, रमेश कुमार, करण वर्मा, करण सुमन, अवतार विर्दी और बलदेव राज दकोहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराधा बंगा, सुरजीत कौर, सरबजीत कौर, सिमरन, रणजीत कौर, रजनी बाला, सबनम, रविना बंगा, रणजीत कौर राणो, सुखविंदर कैले, वंदना मेहता, रजनी मित्तल, परवीन कुमारी, चंद्र कांता, आशा अग्रवाल और नीलम, बलजीत कौर सहित महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *