पंजाब। विवादों में रहने वाले बॉलीवुड सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह अपने दो साल पुराने गाने को लेकर विवादों में है। भाजपा नेता अरविंदर ने हनी सिंह पर ‘नागिन’ गाने में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि हनी सिंह के साथ डांस कर रही लड़कियां बिकिनी पहने हुए हैं। उन्होंने पंजाब के डीजीपी को लिखित शिकायत कर हनी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ ही गाने को यूट्यूब समेत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की गई।
पंजाबी संगीत और पहचान को बदनाम किया
डीजीपी को दी गई शिकायत में अरविंद शर्मा ने कहा कि नागिन गीत के वीडियो में नग्नता, भद्दे डांस सहित आपत्तिजनक सीन हैं, जो पंजाबी संस्कृति के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मनोरंजन के नाम पर पंजाबी संगीत और पहचान को बदनाम किया जा रहा है। पंजाबी गीत के बोल रही हैं लेकिन गाने में बिकिनी पहने लड़कियां डांस करती दिख रही हैं। भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब की संस्कृति सम्मान मर्यादा और महिलाओं के प्रति आदर के लिए जानी जाती है, लेकिन इस तरह के गाने समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं।
बच्चों पर हो रहा बुरा असर
अरविंद शर्मा ने कंप्लेंट लेटर में लिखा है कि यह गाना यूट्यूब पर बिना किसी एज लिमिट कैटेगरी के चल रहा है, जिससे बच्चों और किशोरों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने इसे गंभीर जनहित का मामला बताया। उन्होंने शिकायत में कहा कि हनी सिंह और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
2 साल पहले हनी ने रिलीज किया था नागिन गाना
हनी सिंह ने नागिन 3.0 सांग 2 साल पहले 15 अप्रैल 2023 को यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। तब भी इस गीत के वीडियो को लेकर लोग आपत्ति जता चुके हैं। अब इस गीत को यूट्यूब सहित अन्य प्लेटफार्म से हटाने की मांग भाजपा नेता ने उठाई है। साथ ही हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांगी की गई है।
अरविंद शर्मा ने यह भी कहा कि पंजाब की संस्कृति सम्मान, मर्यादा और महिलाओं के प्रति आदर के लिए जानी जाती है, लेकिन इस तरह के गाने समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि वीडियो में आपत्तिजनक परिधान और अश्लीलता दिखाई गई है, जो कभी भी पंजाबी संगीत परंपरा का हिस्सा नहीं रही। भाजपा नेता ने इसे गंभीर जनहित का मामला बताते हुए हनी सिंह और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
