जालंधर, इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में आयोजित इंटर-स्कूल डे-नाइट फुटसल चैंपियनशिप के सीजन-3 में U-17 कैटेगरी में मानव सहयोग स्कूल ने विक्ट्री अकैडमी को हराकर ट्रॉफी व 3100 रुपए नगद पुरस्कार प्राप्त किया। रनर अप टीम को ट्रॉफी के साथ 2100 रुपए नगद राशि प्रदान की गई।
U-14 कैटेगरी में भी मानव सहयोग स्कूल ने विक्ट्री अकैडमी को हराया तथा ट्रॉफी के साथ 3100 रुपए नगद राशि का पुरस्कार प्राप्त किया जबकि रनर अप टीम ने ट्रॉफी के साथ 2100 रुपए का पुरस्कार प्राप्त किया।

इस चैंपियनशिप में जालंधर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साह दिखाया। इस सीज़न में अंडर-14 वर्ग में 15 टीमों और अंडर-17 वर्ग में 16 टीमों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। मैच 16, 17 और 18 अप्रैल को खेले गए।
सेमीफाइनल और फाइनल मैचों में काफी उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। परिणाम इस प्रकार हैं। अंडर-14 : मानव सहयोग स्कूल ने गोल्ड मेडल जीता तथा विक्ट्री अकैडमी उपविजेता रही और सिल्वर मेडल हासिल किया। इनोसेंट हार्ट स्कूल ग्रीन मॉडल टाउन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर- 17 में मानव सहयोग स्कूल ने गोल्ड मेडल जीता और उपविजेता विक्ट्री एकेडमी टीम रही और उसे सिल्वर मेडल मिला। कीकर एकेडमी टीम तीसरे स्थान पर रही।
मुख्य अतिथि लेक्चरर पी.एम. श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमशेर और राष्ट्रीय स्तर सॉफ्टबाल खिलाड़ी और रेफरी विक्रम मल्होत्रा, राजीव पालीवाल तथा कुमारी शालू सहगल ने विजेता टीमों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
इस विशेष अवसर पर डॉ. अनूप बौरी (चेयरमैन, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप) तथा शैली बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, स्कूल्स) ने भी सभी टीमों और स्पोर्ट्स टीम को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बधाई दी।

