डेरा बल्लां विवादः DGP को शिकायत, माहौल खराब करने वाले आरोपियों के खिलाफ मांगी कार्रवाई

आज की ताजा खबर धर्म
Spread the love

जस्सी तलहण और मनदीप दास के बायकॉट को लेकर छिड़ा है विवाद

शिकायकर्ताओं ने लगाए धार्मिक भावनाएं भड़काने और संगत को डराने-धमकाने के गंभीर आरोप

सभा-सोसायटियों का आरोप- पंजाब और हरियाणा सरकारें भी माहौल खराब करने में शामिल

जालंधर, रविदासीया धर्म के सबसे बड़े डेरा सचखंड बल्लां को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। डेरे से जुड़ी कुछ सभा- सोसायटियों के सेवादारों ने डीजीप पंजाब को शिकायत देकर कुछ लोगों पर डेरा सचखंड़ बल्लां का माहौल खराब करने का गंभीर आरोप लगाया है। इन सभी कथित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

शुक्रवार को पंजाब प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत करने पहुंचे शिकायकर्ता सेवादारों ने आरोप लगाया कि अमित कुमार उर्फ जस्सी तलहण, मनदीप दास, ईशू थंबड़स, सुभम भंबड़, जसविंदर सिंह माडवी उर्फ जसवीर जलमना, मनदीप सिंह, राजेश केसरी और अन्यों ने 9 अक्तूबर को डेरा सचखंड बल्लां से श्री खुरालगढ़ साहिब तक शोभायात्रा का आयोजन का प्रस्ताव रखा था। लेकिन डेरा प्रबंधन ने 7 अक्तूबर को पत्र जारी कर स्पष्ट कर दिया था कि उनकी तरफ से कोई मंजूरी नहीं दी गई है। उसके बावजूद प्रोटोकाल को फालो किए बिना शोभायात्रा के नाम पर जुलूस निकाला गया।

डेरे के खिलाफ नारेबाजी और पोस्टर लगाने के आरोप

शिकायकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 16 अक्तूबर को कुछ लोगों ने कारों और बसों में आकर डेरा बल्लां के बाहर नारेबाजी की और कांप्लेक्स के ईद-गिर्द डेरा विरोध पोस्टर भी लगाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस जुलूस के मकसद डेरा प्रबंधन और इसके वलंटीयर्स के खिलाफ दुश्मनी का माहौल पैदा करना था।

डेरे की सुरक्षा यकीनी बनाई जाएः सेवादार

इन शिकायकर्ता सेवादारों ने डेरे की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने डीजीपी से मांग की है कि डेरे में आने वाली संगत और डेरा प्रबंधकों की सुरक्षा यकीनी बनाई जानी चाहिए। उन्होंने चिंता जताई को ऐसी गतिविधियों से रविदासीया भाईचारे और डेरा सचखंड बल्लां की संगत में तनाव पैदा हो सकता है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जानी जरूरी है। ताकि भाईचारक सांझ और शांति बनाई रखा जा सके।

आप सरकार और भाजपा सरकार जिम्मेदार

उन्होंने आरोप लगाया कि डेरे का माहौल खराब होने के पीछे पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की लापरवाही और हरियाणा में भाजपा की सरकार की शह भी जिम्मेदार हैं। यह दोनों ही सरकारें डेरे के इस विवाद को भड़काने का काम कर रही हैं। उनका काम इस विवाद को सुलझाने के लिए सख्त कदम उठाने के प्रयास होने चाहिए। ताकि राजनीति से डेरे की आस्था को ठेस न पहुंचे।

इन संस्थाओं व सेवादारों ने लगाए आरोप

धर्म प्रचार कमेटी लंबड़, कोट फतूही, मुकेरियां, श्री गुरु रविदास एक्शन फोर्स, श्री गुरु रविदास सैना, श्री गुरु रविदास फोर्स पंजाब, सत्गुरु रविदास धर्म सैना पंजाब, रविदास समाज भारत और उनके पदाधिकारी डॉ. सतीश सुमन, सीके जस्सी, कुलविंदर मालडी, प्रदीप कुमार, कमल भैरों, बाबा टेक चंद, शीश सोंधी, डॉ. कमल सांपला, हुसैन लाल लांबड़ा, बलविंदर बुग्गा, सुच्चा राम और लव कुमार के अलावा नवदीप कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *