अमृतसर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, ड्रोन दिखने पर उड़ानें रोकी गईं; दो फ्लाइट डायवर्ट

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

अमृतसर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक ड्रोन जैसी संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद एहतियातन एयरपोर्ट का संचालन करीब एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया। यह घटना 5 फरवरी की रात करीब 8:40 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे एयरपोर्ट परिसर को घेरकर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल तत्काल लागू कर दिए गए। हालात सामान्य होने के बाद उड़ान संचालन दोबारा शुरू किया गया, हालांकि घटना के बाद से सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

पाकिस्तान से उड़कर आया उर्दू में लिखा बैनर

इसी रात जंडियाला गुरु इलाके में पाकिस्तान से उड़कर आया एक गुब्बारा भी एक घर की छत पर गिरा, जिसके साथ उर्दू में लिखा बैनर बंधा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारे व बैनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में बैनर पर पाकिस्तान में इस्तेमाल होने वाली एक मेडिकल कैप से जुड़ी जानकारी और एक मोबाइल नंबर अंकित पाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक जांच की संभावना भी जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *