पंजाब में एक घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

लड़कियों को बहला-फुसला कर इस काम में धकेला जाता था

वहीं आरोपित लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में शामिल था

इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की

मुख्य आरोपित हरजिंदर अरेस्ट, सीपा निवासी झज्जल फरार

बठिंडा।

पंजाब के जिला बठिंडा में पुलिस ने घर में लड़कियों से देह व्यापार करवाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक साथी अभी फरार है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपित हरजिंदर सिंह के अलावा राजवीर सिंह निवासी गांव लखदीरवाला, जिला मानसा, अमरजीत सिंह निवासी तलवंडी साबो, बसीर खान निवासी गांव जग्गा राम तीर्थ और सतवीर सिंह निवासी गांव पक्का शहीदां वाला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सीपा निवासी गांव झज्जल फरार है।

गरीब लड़कियों को फंसाया

बताया जा रहा है कि आरोपित लड़कियों को बहला-फुसलाकर इस काम में धकेलते थे। आरोपित हरजिंदर सिंह लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में शामिल था। दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित हरजिंदर सिंह, निवासी गुरूसर जग्गा गरीब परिवारों की लड़कियों को झांसे में लेकर अपनी कोठी में बुलाता और उनसे जबरन देह व्यापार का धंधा करवा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *