सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा हो रही वायरल
वीडियो में वह बूथ कैप्चरिंग की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं
इलेक्शन कमिशन से मामले में सख्त कार्रवाई करने को कहा
पंजाब साम, दाम, दंड, भेद’ की खतरनाक राजनीति का गवाह
पंजाब डेस्क
पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनाव से पहले राजनीति गर्मा गई है। क्योंकि पटियाला के पातड़ां से आम आदमी पार्टी के विधायक की सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में वह बूथ कैप्चरिंग की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस और अकाली दल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और इलेक्शन कमिशन से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।
जानें वायरल वीडियो में क्या कहा
वायरल हो रही वीडियो में विधायक कुलवंत सिंह अपने समर्थकों को कह रहे हैं कि शहर के लोगों ने मन बना लिया है और 17-0 से AAP का प्रधान बनना तय है। विपक्ष को नसीहत देते हुए वह कहते हैं कि चुनाव लड़कर अपना पैसा बर्बाद न करें। हालांकि विवाद तब खड़ा हुआ जब उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा अगर कोई थोड़ी बहुत कसर रह गई, तो हम गेट बंद करके निकाल लेंगे। इसके बाद कहा कि ये सब उन्होंने विपक्षी पार्टियों से ही सीखा है और AAP में भी थोड़ी-थोड़ी उनके वाली बात है।
विपक्षी पार्टियों ने उठाया मुद्दा
कांग्रेस ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब साम, दाम, दंड, भेद’ की खतरनाक राजनीति का गवाह बन रहा है। वहीं बिक्रम सिंह मजीठिया ने सीधे सीएम भगवंत मान को चुनौती देते हुए कहा भगवंत मान दावा करते थे कि विपक्ष के पास कोई कैडर नहीं है… तो फिर AAP को बूथ कैप्चरिंग की नौबत क्यों आ गई। क्या AAP को ज़मीनी स्तर पर अपनी हार का डर सता रहा है जो वह दिल्ली स्टाइल की डराने-धमकाने वाली तरकीबें अपना रही है।


