योग निद्रा सत्रः ध्यान, योग और आत्म-जागरूकता का अनोखा अनुभव

आज की ताजा खबर धर्म
Spread the love

गीता मंदिर अर्बन एस्टेट-1 में आयोजित हुआ विशेष योग निद्रा सत्र

पूज्य गुरुदेव आनंदमूर्ति गुरु मां की प्रेरणा से ऋषि चैतन्य विज़न का चौथा सत्र संपन्न

जालंधर, ऋषि चैतन्य विज़न, जालंधर की तरफ से पूज्य गुरुदेव आनंदमूर्ति गुरु मां के मार्गदर्शन और प्रेरणा से रविवार को गीता मंदिर, अर्बन एस्टेट फेज़-1 में विशेष योग निद्रा सत्र का आयोजन किया गया। पूज्य गुरुदेव आनंदमूर्ति गुरुमाँ की प्रेरणा से आयोजित यह कार्यक्रम लोगों को योग, ध्यान और आत्म-जागरूकता की दिशा में प्रेरित करने का एक सार्थक प्रयास रहा।

सत्र में बड़ी संख्या में साधकों एवं योग-ध्यान प्रेमियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को योग निद्रा की गहन एवं प्रभावशाली साधना का अनुभव कराया गया, जिसके माध्यम से शरीर, मन और भावनाओं को गहरे विश्राम की अवस्था में ले जाने का अभ्यास कराया गया।

सत्र के समापन पर प्रतिभागियों ने इस आध्यात्मिक एवं ध्यानपूर्ण अनुभव के प्रति आभार व्यक्त किया। अनेक प्रतिभागियों ने बताया कि योग निद्रा के अभ्यास से उन्हें गहरी शांति, विश्राम और मानसिक ताजगी का अनुभव हुआ।

शांत, आध्यात्मिक व ध्यानमय बना वातावरण

पूरे सत्र के दौरान गीता मंदिर का वातावरण शांत, आध्यात्मिक एवं ध्यानमय बना रहा। योग निद्रा के माध्यम से प्रतिभागियों ने बाहरी तनाव और दैनिक जीवन की व्यस्तताओं से कुछ समय के लिए स्वयं को अलग करते हुए आंतरिक शांति, सजगता और मानसिक विश्रांति का अनुभव किया।

कमेटी मेंबर्स ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

ऋषि चैतन्य विज़न कमेटी सदस्यों और सेवाभावी स्वयंसेवकों विजय शर्मा, हरजीत सिंह, डॉ. रमेश सूद, बीके ग्रोवर, विनोद वडेरा, रमेश मदान और आशीष दुआ ने ने सत्र के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था द्वारा योग, ध्यान एवं आध्यात्मिक जागरूकता को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से निरंतर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सबसे अनोखा अनुभव किया महसूसः राजेश अग्रवाल

श्री गीता मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान राजेश अग्रवाल ने योग निद्रा कार्यक्रम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्हें योग निद्रा का कोई अनुभव नहीं था, लेकिन आज इसमें भाग लेने के बाद उनको सबसे अनोखा और शानदार अनुभव महसूस हुआ। वह जल्द ही ऋषि चैतन्य आश्रम का भी दौरा करने जाएंगे। उन्होंने लोगों को जोडऩे का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *