मुंबई. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। आज मुंबई स्थित BCCI हेड ऑफिस में सचिव देवजीत सैकिया ने चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने टीम की घोषणा की। कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे और अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है।
खराब परफार्मेंस के कारण शुभमन गिल की छुट्टी की गई है, जबकि संजू सैमसन टीम में शामिल किया गया है। ईशान सिंह और रिंकू सिंह को मौका मिलाहै। यह टीम वर्ल्ड कप से पहले 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही 3 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज में भी हिस्सा लेगी।
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रिेंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ईशान किशन।
7 फरवरी को UAE से भारत का पहला मैच भारत अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ करेगा। उसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली, 15 फरवरी को पाकिस्तान से कोलंबो और 18 फरवरी को नीदरलैंड से अहमदाबाद में मैच होंगे।
पाकिस्तान समेत चार टीमों से भारत का मुकाबला टी-20 वर्ल्ड कप में होगा। भारत को आसान ग्रुप मिला है। टीम को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, USA, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ रखा गया है। टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ हालिया रिकॉर्ड भी मजबूत रहा है। भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को तीन बार हराया है और इसके अलावा वनडे में चैंपियंस ट्रॉफी में भी उसे मात दी थी।

