आदमपुर एयरपोर्ट : खराब मौसम में उतर नहीं पाई फ्लाइट, वापिस हिंडन लौटी

पंजाब
Spread the love

चंडीगढ़ और अमृतसर में भी उतारने की कोशिश, नहीं मिली परमिशन


पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट
पर खराब मौसम में फ्लाइट्स नहीं उतर पाईं। शुक्रवार को हिंडन से चलकर आदमपुर पहुंची फ्लाइट काफी देर तक हवा में रहने के बाद हिंडन एयरपोर्ट वापिस लौट गई। इस फ्लाइट को अमृतसर और चंडीगढ़ उतारने की प्लानिंग की गई, लेकिन पंजाब और चंडीगढ़ में तेज बारिश की वजह से फ्लाइट को इन दोनों एयरपोर्ट पर भी उतारा नहीं जा सका। यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

मिली जानकारी के मुताबिक हिंडन से चली फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर यात्रियों से भरकर उड़ी थी, लेकिन जैसे ही आदमपुर एयरपोर्ट पहुंची तो वहां उसे उतारने के लिए परमिशन नहीं दी गई। रनवे गीला होने और विजिविल्टी कम होने के कारण फ्लाइट को कुछ देर तक हवा में ही रखा गया।

इसी दौरान फ्लाइट को पहले चंडीगढ़ ले जाने के लिए परमिशन मांगी गई, लेकिन वहां भी खराब मौसम के कारण परमिशन नहीं मिली। इसी तरह अमृतसर में भी फ्लाइट को आने नहीं दिया गया। जिसके बाद फैसला लिया गया कि फ्लाइट को वापिस हिंडन ले जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि सभी यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों को टिकट के पैसे रिफंड किए गए।

बता दें कि इन दिनों बारिश और बर्फबारी के चलते फ्लाइट्स को उड़ान भरने में काफी परेशानी आ रही है। कई फ्लाइट्स हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर व लद्दाख की फ्लाइट्स कैंसिल की गई। जिससे एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ लगी है और उनको खासी परेशानी उड़ानी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *