लू की चपेट में पंजाब

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई

गर्मी गंभीर भी हो सकती है और लू का असर जारी रहेगा

अगले एक हफ्ते तक पंजाब में बारिश की ैसंभावना नही

शहर के स्कूलों में 23 मई से 30 जून 2026 तक छुट्टियां

चंडीगढ़

पंजाब और चंडीगढ़ इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 23 मई तक “सीवियर हीटवेव” यानी भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। पंजाब के तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है। वहीं राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी गंभीर हो सकती है और लू का असर जारी रहेगा।

स्कूलों में पड़ी छुट्टियां

अगले एक हफ्ते तक पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में पंजाब का तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि चंडीगढ़ में पारा 42 से 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। भीषण गर्मी को देखते चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। शहर के स्कूलों में 23 मई से 30 जून 2026 तक छुट्टियां रहेंगी। हालांकि 29 और 30 जून को शिक्षकों को स्कूल आना होगा।

गर्मी का बढ़ता असर

लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण पंजाब में बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार दोपहर बिजली की डिमांड 12,244 मेगावाट तक पहुंच गई। राज्य को अपनी उत्पादन क्षमता से अधिक बिजली सेंट्रल पूल से खरीदनी पड़ी। वहीं चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने 14 दिनों में दूसरी बार एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को लू से बचने के उपाय बताए हैं। अस्पतालों में पहले ही गर्मी से जुड़ी बीमारियों के लिए विशेष स्टाफ तैनात किया जा चुका है।

अगले 3 दिन का हाल

21 मई को पंजाब के कई जिलों में हीटवेव और कुछ इलाकों में सीवियर हीटवेव की संभावना जताई गई है। वहीं 22 और 23 मई को लगभग पूरे पंजाब में भीषण लू चलने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर Surender Pal के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक तापमान लगातार बढ़ेगा और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। चंडीगढ़ समेत पूरे ट्राईसिटी में लू की स्थिति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *