बार्डर स्टेट पंजाब में स्थाई डीजीपी लगाने की उठाई मांग, कहा- कानून व्यवस्था चरमराई
जालंधर. शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया रोड शो के दौरान जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पंजाब बॉर्डर स्टेट है, पर यहां की कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। वहां स्थाई डीजीपी लगाने की जरूरत है, जोकि कम से कम दो साल के लिए हो।
मजीठिया ने प्रहार 2 पर प्रहार करते हुए कहा कि डीजीपी गौरव यादव साढ़े 3 साल तक कहां थे। वह सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। उनको सिर्फ सरकार की पीआर का काम सौंपा गया है। पंजाब में सुबह प्रहार 2 शुरू हुआ और उसके बाद पंजाब में गोली मारकर कत्ल कर दिया गया। ऑपरेशन प्रहार में 5 हजार लोग अब पकड़े है तो पहले पुलिस ने क्या किया था।
पंजाब में निवेश को तैयार नहीं
मजीठिया ने आगे कहा कि पंजाब के हालात यह बन गए है कि कोई इंडस्ट्री पंजाब में इनवेस्ट करने को तैयार नहीं है। अगर कोई खबर लिखता या कोई आवाज उठाता है तो उसके खिलाफ पर्चे दर्ज किए जाते है। इस हालातों में डेमोक्रेसी नहीं बच पाएगी। मजीठिया ने कहा कि पंजाब पर 5 लाख करोड़ का कर्ज चढ़ गया है।
दिल्ली वालों को भगाना होगा
वहीं SYL के मुद्दे को लेकर कहा कि पंजाब जल्द हरियाणा को पानी देने जा रही है। पंजाब के नौजवानों के पास नौकरी नहीं है, किसान सड़कों पर है। पंजाब की इंडस्ट्री बाहर जा रही है। अगर पंजाब को बचाना है तो दिल्ली वालों को भगाना पड़ेगा।


