अनुराधा बनीं जालंधर महिला कांग्रेस (शहरी) की अध्यक्ष, कहा- बूथ लैवल तक करेंगे कांग्रेस को मजबूत

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

विधायक परगट सिंह के कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

जालंधर, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने अनुराधा को जिला जालंधर शहरी की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलन पर विधायक परगट सिंह के कार्यालय में पहुंचे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अनुराधा को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगी जिम्मेदारी -अनुराधा

अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अनुराधा ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बलजीत कौर, विधायक परगट सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर के प्रधान राजिंदर बेरी, अंगद दत्ता तथा कांग्रेस परिवार के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का उन पर विश्वास जताने के लिए हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह उन्हें मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी और महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और महिलाओं की आवाज़ बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

अनुराधा की नियुक्ति जालंधर कांग्रेस के लिए गर्व की बात- अंगद दत्ता

अंगद दत्ता ने कहा कि अनुराधा की नियुक्ति जालंधर कांग्रेस के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने हमेशा महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक सेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी। यूथ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगी।

वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

इस अवसर पर अंगद दत्ता, जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस जालंधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मिंदर सिंह भिंडा, भूपिंदर सिंह भिंडा, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी, मनवीर सिंह, पी.ए. टू विधायक परगट सिंह, सोनिया अहीर, अमरजीत कौर, सरबजीत कौर दादरा, एनी बंगा, सिमरन चाहल, सुनीता रानी एवं सेज़ल चाहल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *