पवन बाबा ने दी निगम अधिकारियों को शुक्रवार से सभी जोन व निगम दफ्तरों में प्रदर्शन की चेतावनी
जालंधर। नगर निगम में सफाई सेवकों और सीवरमैनो की भर्ती को लेकर लागू किए गए रोस्टर सिस्टम को लेकर नगर निगम की सभी यूनियानों में भारी रोष है। इसी बीच नगर निगम के 370 कच्चे सीवरमैनों को करीब 6 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। जिसके विरोध में वीरवार को निगम की संयुक्त यूनियनों पवन बाबा की अध्यक्षता में निगम कमिश्नर संदीप ऋषि व मेयर विनीत धीर को मिलकर मांग पत्र सौंपा।
खातों में मिले सीवरमैनों को पूरा वेतन
पवन बाबा ने बताया कि जब से 370 रखे कच्चे सीवरमैनों को रखा गया है, उनको वेतन नहीं दिया जा रहा है। उनमें से कुछ को 3000 रुपए, किसी को 6 हजार और किसी को 9 हजार रुपए वेतन दिया जा रहा है।
निगम अधिकारियों को दी चेतावनी
पवन बाबा ने निगम अधिकारियों को चेतावनी दी है कि सभी सीवरमैनों को पूरा और सही तरीके से वेतन उनके खाते में दिया जाए। नहीं तो शुक्रवार से नगर निगम के सभी जोनों और नगर निगम कार्यालया में भारी रोष प्रदर्शन किया जाएगा। काम को बंद रखा जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेवारी नगर निगम प्रशासन की होंगी।
इन यूनियनों ने दिया संयुक्त मांग पत्र
इस अवसर पर सैनेटरी सुपरवाइजर यूनियन के प्रधान सन्नी सेठी, निगम सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान गौरव गिल, मुन्सिपल कर्मचारी संघ पंजाब के चेयरमैन अशोक भील, प्रधान विनोद सहोता, ड्राइवर व जेसीबी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान अनिल सभ्रवाल, शाम लाल गिल, हरिवंश सिद्धू, सीवरमैन कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजू छोटा, जोंटी सर्वटे, काका सहोता, वाटर सप्लाई रिकवरी स्टाफ के प्रधान हरजीत बॉबी, राजिंदर सभ्रवाल, सैनिटरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन के प्रधान रमनजीत सिंह, कर्मचारी तालमेल कमेटी के चेयरमैन पवन अग्निहोत्री, नगर निगम लेबर एंड टैक्निकल कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोमनाथ मैहतपुरी, क्लैरिकल स्टाफ यूनियन के प्रधान विक्की सहोता, वाटर सप्लाई एंड टैक्निकल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष गुरबिंदर सिंह, नगर निगम फिटर कूली कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरप्रीत गोपी, फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन के प्रधान बब्लू सोंधी, सेवादार कर्मचारी यूनियन के प्रधान सचिन बत्रा, सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान प्रदीप सर्वटे, बंटी थापर, हीरो सभ्रवाल, अमर कल्याण, करण थापर, गौरव सभ्रवाल, अनुप गिल, मनोज सभ्रवाल, महिमल सोंधी और विक्रम, जोनी भी शामिल हुए।

