जालंधर में महिला आरक्षण पर सियासत तेज

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के आरोपों के जवाब में कांग्रेस ने पलटवार

बिना किसी शर्त के 33% महिलाओं को संसद में प्रतिनिधित्व दे

महिलाओं को अधिक राजनीतिक भागीदारी देने की पक्षधर रही

उत्तरप्रदेश में कांग्रेस ने 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए थे

जालंधर

जालंधर में महिला आरक्षण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के आरोपों के जवाब में कांग्रेस ने पलटवार करते हुए महिला मुद्दों पर सरकार को घेरा है। कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉली शर्मा और राज कुमार वेरका समेत अन्य नेताओं ने भाजपा पर तीखे आरोप लगाए। डॉली शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से महिलाओं को अधिक राजनीतिक भागीदारी देने की पक्षधर रही है।

33% आरक्षण बिना शर्त लागू करने की मांग

कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि अगर वह महिला सशक्तिकरण की बात करती है तो बिना किसी शर्त के 33 प्रतिशत महिलाओं को संसद में प्रतिनिधित्व दे। भविष्य में 50 प्रतिशत आरक्षण की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा सकते हैं। प्रियंका गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए थे। उन्होंने इसे महिलाओं को आगे लाने की ठोस पहल बताया।

महिला सुरक्षा के मुद्दों पर भी उठाए सवाल

डॉली शर्मा ने आरोप लगाया कि दिल्ली में बृजभूषण शरण सिंह का सरकारी आवास खाली नहीं कराया गया और नामपट्ट पर ‘सांसद’ आज भी लिखा है। भाजपा ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की। उन्नाव और हाथरस जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेताओं ने महिला सुरक्षा पर भाजपा सरकार को घेरा। उनका कहना था कि इन मामलों में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने आवाज उठाई।

कांग्रेस ने आरक्षण बिल पर दोहराया समर्थन

डॉली शर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही संसद में पास हो चुका है, लेकिन इसे बिना शर्त लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों के साथ खड़ी है। उन्होंने याद दिलाया कि पंजाब में 2017 के दौरान कांग्रेस सरकार ने नगर निगम और पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत महिला भागीदारी का विचार रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *