पंजाब सरकार का बजट महिला दिवस पर, महिलाओं को मिल सकते हैं 1100 रुपए

पंजाब पॉलिटिक्स
Spread the love

सीएम मान ने गुजरात में की 8 मार्च को पंजाब का बजट जारी करने की घोषणा

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार 8 मार्च को विधानसभा में अपना बजट पेश करने जा रही है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने गुजरात दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए की। खास बात यह है कि पंजाब सरकार ने महिला दिवस पर बजट सैशन बुलाया है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि पंजाब सरकार महिलाओं को वादे के मुताबिक 1100 रुपए जारी कर सकती है। सरकार का यह आखिरी बजट है और चुनावी साल में सरकार अपना वादा पूरा करने की तैयारी कर रही है। जिसके संकेत पहले भी दिए जा चुके हैं। बता दें कि चार बजट में सरकार महिलाओं को पैसा नहीं दे पाई है।

 

इसी दौरान भगवंत सिंह मान ने साफ किया कि पंजाब सरकार इस बार कोई नया टैक्स नहीं लगाएगी और न ही टैक्स रेट बढ़ाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात में आम आदमी पार्टी नेशनल बजट और गुजरात बजट पर चर्चा के लिए अलग-अलग शहरों में प्रोग्राम कर रही है।

 

भगवंत मान ने कहा कि नेशनल बजट और गुजरात बजट एक जैसे हैं। इसमें आम लोगों, किसानों, गरीबों, महिलाओं, छोटे बिजनेसमैन और दुकानदारों के लिए कुछ नहीं है। यह सिर्फ कुछ बड़े घरानों के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *