मां बोली को समर्पित आवाज वैल्फेयर सोसायटी का ‘कुछ पल मां बोली के नाम’ प्रोग्राम 27 फरवरी को

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

लायलपुर खालसा कालेज में होगा आयोजन, पंजाबी सिंगर करेंगे सभ्चारक प्रोग्राम

जालंधर। आवाज़ वैल्फेयर सोसायटी की तरफ स मां बोली पंजाबी को का आठवां समारोह इस साल 27 फरवरी को जालंधर के लायलपुर खालसा कालेज में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रोग्राम के सरपरस्त पंजाबी सिंगर सरबजीत सिंह चीमा की अध्यक्षता में नछतर गिल, रुपिंदर हांडा और फिरोज खान सभ्याचारक प्रोग्राम पेश करेंगे। इसकी जानकारी सोसायटी के पदाधिकारी कुलविंदर सिंह फ्रांस और सुमित दुगल ने दी।

उन्होंने बताया कि यह प्रोग्राम लायलपुर खालसा कालेज में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार पर विचार किया जाएगा और पंजाबी सभ्याचार प्रोग्राम खास आकर्षण होगा।

पंजाबी होने पर गर्व – सुमित दुग्ग्ल

सुमित दुग्गल ने कहा कि पंजाब में मां बोली पंजाबी के लिए इस तरह की कोशिशें बहुत ज़रूरी हैं। उन्होंने कहा कि हर इंसान को अपनी मां बोली बोलनी चाहिए और उसे उसका हक देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे ऐसी कोशिश इसलिए कर रहे हैं ताकि पंजाब में रहने वाले लोग मां बोली पंजाबी से जुड़ें और पंजाबी होने पर गर्व महसूस करें।

सभी के लिए खुला निमंत्रण – कुलविंदर फ्रांस

कुलविंदर सिंह फ्रांस ने बताया कि प्रोग्राम की तैयारियां की जा रही हैं। प्रोग्राम के दिन सभी को खुला निमंत्रण है। सभी के लिए उस दिन कालेज के गेट खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रोग्राम को कामयाब बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है।

सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा – मलकीत सुभाना

जालंधर के डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना का कहना है कि सरकार भी एनआरआईज के साथ हैं और सरकार भी इस प्रयास में उनका पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि मां बोली पंजाबी के हित में सरकार जो भी करेगी, उसका पूरा हिस्सा आवाज़ वैल्फेयर सोसाइटी को ज़रूर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *