गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पर खन्ना और सोनी परिवार समेत 9 लोगों ने किया था जानलेवा हमला
जालंधर। हवेली हेरीटेज में 8 फरवरी की रात को केके ट्रेडर्स, खन्ना स्टीर और जूम शूज के मालिकों की तरफ से प्रॉपर्टी कारोबारी गुरसिरमजीत सिंह टक्कर पर किए गए जानलेवा हमले का मामला आखिरकार सुलझ गया है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता दीपक बाली ने अहम भूमिका निभाई। उनके होटल में प्रॉप्रटी कारोबारी पर हमला करने वाले खन्ना और सोनी परिवार के लोगों से माफी मांगवाकर इस मामले को खत्म किया गया। इस मौके पर शहर के प्रमुख लोग शामिल रहे। इसकी पुष्टि टक्कर परिवार के सदस्यों ने की।
बता दें कि बीते 8 फरवरी को हवेली हेरीटेज में एक फंक्शन में पहुंच सिमरजीत सिंह टक्कर पर केके ट्रेडर्स, खन्ना स्टील और जूम शो से जुड़े परिवार के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। उन्होंने टक्कर को अकेले पाकर रात के करीब 2.30 बजे हमला किया। शोर मचने के बाद वह लोग उसे अधमरा करके भाग गए। जिसके बाद थाना सदर फगवाड़ा की पुलिस ने टक्कर की शिकायत पर नमन खन्ना, अनिल खन्ना, ऋषभ खन्ना, अकुल सोनी, अक्षय और गुरप्रीत सिंह संघू समेत 9 लोगों पर जानलेवा हमला करने, किडनैपिंग और अन्य गैरजमानती धाराओं के तहत पर्चा दर्ज कर लिया था।
पर्चा दर्ज होने के बाद खन्ना और सोनी परिवार के लोग अंडरग्राउंड हो गए। इस मामले को खत्म करवाने के लिए शहर के बहुत सारे प्रमुख लोग लग गए। काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार आज होटल सुख महल में दीपक बाली के नेतृत्व में इस मामले को खत्म कराया गया। बताया गया है कि खन्ना और सोनी परिवार के लोगों से सबके सामने माफी मंगवाई गई।

