पंजाब में 31 मार्च को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Others पंजाब
Spread the love

लोगों की एक बार फिर से मौज लगने वाली है

विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

महावीर जयंती को ध्यान में रखते हुए की छुट्टी

अहिंसा और त्याग के संदेश के साथ मनाएं पर्व

पंजाब डेस्क

पंजाब में स्कूल-कॉलेज और सरकारी कर्मचारियों की एक बार फिर से मौज लगने वाली है। क्योंकि 31 मार्च मंगलवार को पंजाब के सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। यह छुट्टी पंजाब सरकार ने महावीर जयंती को ध्यान में रखते हुए की है। त्योहार के मद्देनजर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जैन धर्म का प्रमुख पर्व महावीर जयंती

महावीर जयंती जैन धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे अहिंसा और त्याग के संदेश के साथ मनाया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जा सके और शांति व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन ने अपील की है लोग नियमों का पालन करें और त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *