पंजाब में 8 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

श्री गुरु नाभा दास के जन्मदिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

संगत की धार्मिक भावनाओं व श्रद्धा को ध्यान में रखकर फैसला

बड़ी संख्या में गुरुद्वारों व धार्मिक स्थलों पर माथा टेकेंगे श्रद्धालु

शांतिपूर्णता के साथ मनाएं दिवस व सामाजिक सौहार्द बनाए रखें

पंजाब डेस्क

पंजाब में बुधवार को स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने श्री गुरु नाभा दास जी के जन्मदिवस के अवसर पर यह सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह फैसला संगत की धार्मिक भावनाओं और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में गुरुद्वारों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर माथा टेकेंगे और आशीर्वाद लेंगे।

समाज पर उनकी शिक्षाओं का गहरा प्रभाव

गुरु नाभा दास जी संत परंपरा के महान संतों में से एक माने जाते हैं और उनकी शिक्षाओं का समाज पर गहरा प्रभाव रहा है। उनके जन्मदिवस पर प्रदेश भर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, कीर्तन और भंडारों का आयोजन किया जाएगा। सरकारी छुट्टी के चलते सभी शैक्षणिक संस्थान, सरकारी दफ्तर और कई निजी संस्थान भी बंद रहेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस दिन को शांतिपूर्ण और श्रद्धा के साथ मनाएं तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *