लोग उनकी मेहनत को समझें और गानों को लीक न करें
एक जगह से गाना डिलीट करवाने के बाद फिर अपलोड
हाल ही में बंबीहा गैंग की तरफ से मिल चुकी धमकी भी
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कॉलेज फ्रेंड भी माना जाता है
नेशनल डेस्क
पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने अपने गानों के लगातार लीक होने पर नाराजगी जताई है। सिद्धू मूसेवाला के बाद अब मनकीरत ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इस समस्या को उठाया। करीब ढाई मिनट के वीडियो में मनकीरत ने कहा कि उनके गाने बार-बार लीक किए जा रहे हैं। लोग उनकी मेहनत को समझें और गानों को लीक न करें। एक जगह से गाना डिलीट करवाने के बाद कोई दूसरा व्यक्ति उसे कहीं और अपलोड कर देता है, जिससे काफी परेशानी हो रही है।
बोले- जल्द 5-7 गानों की EP रिलीज करूंगा
सिंगर ने कहा कि अगर यह सिलसिला नहीं रुका तो वह अपने 5-7 गानों को जल्द ही EP के रूप में रिलीज कर देंगे। उन्होंने यह भी माना कि यह समस्या उनकी टीम के अंदर से भी हो सकती है और सभी से सहयोग की अपील की।
हरियाणा के फतेहाबाद के निवासी मनकीरत
बता दे की मनकीरत औलख मूल रूप से हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले हैं। हाल ही में उन्हें बंबीहा गैंग की तरफ से धमकी भी मिल चुकी है। वहीं, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में उनका नाम सामने आया था, लेकिन पुलिस जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल गई।
गैंगस्टर का कॉलेज फ्रेंड भी माना जाता है
गौरतलब है कि मनकीरत औलख को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कॉलेज फ्रेंड भी माना जाता है। अब गानों के लीक होने से परेशान सिंगर ने फैंस से खास अपील की है कि वे उनकी मेहनत का सम्मान करें और गानों को आधिकारिक रिलीज से पहले शेयर न करें।

