एक्साइज विभाग के कर्मी आए और उन्होंने डंडों से पीटना शुरू कर दिया
इसमें 12 लोग घायल हो गए और वहां मौजूद एक्टिवा को तोड़ दिया गया
महिला के अनुसार अगर ठेका बंद नहीं किया तो ईटों से हमला कर देगी
सुबह 7 से 9 के बीच शराबी इकट्ठे हो जाते हैं और भारी हंगामा करते है
जालंधर
जालंधर के दशमेश नगर में ठेके के बाहर जमकर हंगामा देखने को मिला है। आरोप है कि शराब को 10 रुपए महंगा बेचा जा रहा था। जिसका ग्राहक ने विरोध किया और 10 रुपए मांगने लगा। जिसके बाद एक्साइज विभाग के कर्मी आए और उन्होंने डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जिसमें 12 लोग घायल हो गए। जिनकी पहचान सन्नी धवन और कमल के रूप में हुई है। इस दौरान वहां पर मौजूद एक्टिवा को भी तोड़ दिया गया।
महिला ने ठेका बंद कराने की मांग की
महिला ने कहा कि उसके पति पर 4 लोगों ने डंडों से हमला किया। जिसके बाद लोगों द्वारा विरोध जताते हुए भारी हंगामा हुआ ठेके को बंद कराने की मांग होने लगी। महिला ने कहा कि अगर ठेका बंद नहीं किया गया तो वह खुद ईटों से हमला कर देगी। हंगामा होने के बाद ठेका बंद कर दिया गया।
ठेकेदार से चाबी छीनने की कोशिश
वहीं जब ठेकेदार ठेका बंद करके जाने लगा तो घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उससे चाबी छीनने की कोशिश की और ठेके को पूरी तरह से बंद करने को लेकर रोष जताया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद बीच-बचाव करके ठेकेदार को लोगों से बचाकर वापिस भेजा गया।
एक लाइसेंस पर 2 ठेके चलाने के आरोप
लोगों ने आरोप लगाए है कि एक लाइसेंस पर इलाके में 2-2 ठेके खोले गए है। लोगों ने आरोप लगाए है कि सुबह 7 से 9 के बीच ही शराबी इलाके में इकट्ठे हो जाते है और हंगामा करते है। इलाके में अब एक और ठेका खुल गया। वहीं पुलिस का कहना है कि MLR काटने के बाद पीड़ित परिवार को बयानों पर कार्रवाई की जाएगी।

