जालंधर में ठेके टूटने से पहले उमड़ी भारी भीड़

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

हालात किसी मेले या बड़ी सेल जैसे नजर आए

सस्ती शराब मिलने की खबर तेजी से फैल गई

पूरी पेटियां घर ले जाते नजर आए स्थानीय लोग

पास में थी पुलिस चौकियां, मौजूदगी नहीं दिखी

जालंधर

जालंधर में शराब के ठेके टूटने से पहले ही खरीदारी का माहौल तेज हो गया है। मिलाप चौक के पास स्थित ठेकों के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां हालात किसी मेले या बड़ी सेल जैसे नजर आए।

पूरी पेटियां घर ले जाते दिखाई दिए

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सस्ती दरों पर शराब मिलने की खबर तेजी से फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग ठेकों पर पहुंचने लगे। कई लोग सिर्फ बोतलें नहीं, बल्कि पूरी-पूरी पेटियां खरीदकर अपने घर ले जाते दिखाई दिए।

मौके पर पुलिस मौजूदगी नहीं दिखी

इस दौरान न तो किसी तरह की पाबंदी नजर आई और न ही नियमों का पालन होता दिखा। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि पास में पुलिस चौकियां होने के बावजूद मौके पर पुलिस की मौजूदगी नहीं दिखी।

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल

लोगों का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर हो रही खरीद-फरोख्त के बीच पुलिस और एक्साइज विभाग को निगरानी रखनी चाहिए थी, लेकिन यहां हालात इसके उलट नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *