लखनऊ में एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की Emergency landing

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से दिल्ली जा रही थी यह फ्लाइट

36 हजार फीट ऊंचाई पर पायलट के केबिन में धुआं महसूस

मेडे कॉल के मिलते ही ऑटोमैटिक ऑक्सीजन मास्क खुल गये

फ्लाइट में कुल 148 यात्री और क्रू मेंबर थे और सभी सुरक्षित

स्टेट डेस्क

लखनऊ में एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को इमरजेंसी में उतारना पड़ा। यह फ्लाइट पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से दिल्ली जा रही थी। सूत्रों के अनुसार, जब विमान यूपी के अंबेडकरनगर के ऊपर करीब 36 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तभी पायलट के केबिन में धुआं महसूस हुआ। मेडे कॉल मिलते ही विमान में ऑटोमैटिक तरीके से ऑक्सीजन मास्क खुल गए।

केबिन क्रू ने मास्क लगवा दिये

केबिन क्रू ने यात्रियों को मास्क इस्तेमाल करने की जानकारी दी, जिसके बाद सभी यात्रियों ने मास्क लगा लिए। लखनऊ एयरपोर्ट से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मिलने के बाद विमान को शाम 5:17 बजे सुरक्षित उतार लिया गया। फ्लाइट में कुल 148 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

असुविधा को लेकर नाराजगी

लैंडिंग के बाद कुछ यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया, जबकि कुछ को होटल में ठहराया गया है। फिलहाल सुरक्षा और तकनीकी टीमें विमान की जांच में जुटी हैं। शुरुआती जांच में धुएं या आग की वजह साफ नहीं हो पाई है। घटना के बाद कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर एयरलाइन से शिकायत की है और देरी व असुविधा को लेकर नाराजगी जताई है।

आखिर क्या है ये ‘मेडे कॉल’?

‘मेडे’ शब्द फ्रेंच के “m’aider” से बना है, जिसका मतलब होता है ‘मुझे बचाओ’। यह कॉल विमान या जहाज से आपात स्थिति में मदद मांगने के लिए किया जाता है, ताकि तुरंत सहायता मिल सके। स्थिति गंभीर देखते हुए पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल को ‘मेडे कॉल’ भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *