पंजाब-चंडीगढ़ में बिगड़ेगा मौसम

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

मौसम ने ली करवट, 8 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

8 अप्रैल को कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आया बदलाव

सबसे ज्यादा तापमान 32.5° सेल्सियस दर्ज किया गया

चंडीगढ़

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 8 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज आंधी, बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 8 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है।

13 जिलों में आंधी के साथ ओलावृष्टि

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 13 जिलों में आंधी के साथ ओलावृष्टि हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। जालंधर, लुधियाना, कपूरथला, संगरूर, पटियाला और मोहाली समेत कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा। विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। इसके साथ ही ऊपरी हवा में बने ट्रफ का भी असर पड़ रहा है, जिससे मौसम और ज्यादा प्रभावित हो रहा है।

अभी सामान्य से 1.6° कम तापमान

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 11 अप्रैल से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में फिर से बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। इससे फसलों को नुकसान होने की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं, राज्य का औसत अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री बढ़ा है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। सबसे ज्यादा तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *