X (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर-‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ नाम की घोषणा की
एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें पार्टी का नाम साफ दिखाई दे रहा है
उन्होंने मौजूदा नेताओं के कामकाज का गहराई से अध्ययन किया है
उद्देश्य सेवा करना है और लोगों को वह देना है, जिसके वे हकदार हैं
पंजाब डेस्क
पूर्व क्रिकेटर Navjot Singh Sidhu की पत्नी और कांग्रेस की पूर्व नेता नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ नाम की घोषणा की। पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें पार्टी का नाम साफ दिखाई दे रहा है। बता दें कि नवजोत कौर को पिछले साल कांग्रेस पार्टी से निकाल दिया गया था, जिसके बाद उनकी भाजपा से नजदीकियां बढ़ने की खबरें भी सामने आई थीं।
मौजूदा नेता के कामकाज का अध्ययन
नवजोत कौर ने लिखा कि यह एक लंबे समय से इंतजार की जा रही घोषणा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी देश को एक नया विकल्प देने के लिए बनाई गई है। इसके लिए उन्होंने मौजूदा नेताओं के कामकाज का गहराई से अध्ययन किया है।
देर रात सोशल मीडिया पर की घोषणा
उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य देश की सेवा करना है और लोगों को वह देना है, जिसके वे हकदार हैं। यह घोषणा उन्होंने देर रात सोशल मीडिया पर की। खास बात यह रही कि इस मौके पर उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू नजर नहीं आए।

