जालंधर में दर्दनाक हादसा

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

राधिका रोज की तरह ही घर के बाहर खेल रही थी

घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई

बच्ची की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

आरोपी कार चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया

जालंधर

जालंधर के गुरु नानकपुरा वेस्ट से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कार ने गली में खेल रही 7 साल की बच्ची को कुचल दिया। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। बच्ची की मौत के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं आरोपी कार चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गली के बाहर खेल रही थी बच्ची

बताया जा रहा है कि 7 साल की राधिका रोज की तरह ही घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान कार चालक आया और उसने बिना ध्यान दिए गाड़ी को मोड़ने की कोशिश की। कार को मोड़ते समय वह बच्ची को देख नहीं पाया और उसने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार सदमे में

जब परिजनों ने राधिका को लहूलुहान हालत में देखा, तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक हंसती-खेलती बच्ची की अचानक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कार चालक मोगा का रहने वाला है और वह यहां पर अपने परिवार से मिलने के लिए आया हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *