हिमाचल में Thar सवार 3 पंजाबियों ने बस पर किया हमला

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

सवारियों को चाकू मारा और हवाई फायरिंग भी की गई

वहीं इस हमले में 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं

चौड़ाई कम होने के कारण ड्राइवर रास्ता नहीं दे सका

थार सवार युवक भड़के, आगे आकर गाड़ी खड़ा ली गई

कांगड़ा

हिमाचल के कांगड़ा में पंजाब के थार सवार युवकों ने एक बस के ड्राइवर-कंडक्टर समेत कई सवारियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इस दौरान युवकों ने हवाई फायरिंग भी की। घटना के बाद जब थार सवार युवक भागने लगे तो पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह, निशान पाल और अलीश के रूप में हुई है, जो पठानकोट व होशियारपुर के रहने वाले हैं।

साइड न मिलने पर किया हमला

जानकारी के मुताबिक वॉल्वो बस कांगड़ा के बीड़ से दिल्ली जा रही थी। जब बस बैरघट्टा के सिंगल लेन से गुजर रही थी, तभी पीछे से आ रही महिंद्रा थार में सवार कुछ युवकों ने ओवरटेक करने के लिए साइड मांगी। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण बस ड्राइवर तुरंत रास्ता नहीं दे सका। इसी बात पर थार सवार युवक भड़क गए और उन्होंने बस को ओवरटेक कर आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी, जिससे बस को रोकना पड़ा। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *