पंजाब पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर 2 आतंकियों को पकड़ा

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

भारी मात्रा में हथियार व गोला बारुद बरामद किया गया है

BKI आतंकी मॉड्यूल के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी दी है

वहीं आरोपी शांति भंग करने को बड़ी साजिश रच रहे थे

पंजाब डेस्क

पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है और भारी मात्रा में हथियार व गोला बारुद बरामद किया है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर BKI आतंकी मॉड्यूल के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खुद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी दी है।

शांति भंग करने के लिए बड़ी साजिश रच रहे थे

पुलिस को आरोपियों से 5 हैंड ग्रेनेड, 2 विशेष डेटोनेटर, कोडर-डिकोडर से लैस PTT टाइमर, 9 वोल्ट बैटरी, करीब 1 किलोग्राम उच्च विस्फोटक सामग्री सहित IED से जुड़ा सामान, एक वॉकी-टॉकी, केबल और ट्रिगर मैकेनिज्म शामिल हैं। जांच में सामने आया आरोपी सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए बड़ी साजिश रच रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *