नए डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने संभाला जालंधर का चार्ज

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

जिला अधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया

जालंधर दोआबे का दिल है और यहां से मेरा पुराना रिश्ता है

पंजाब सरकार की सेवाओं को पहुंचाना पहली प्राथमिकता है

कोरोना महामारी और बाढ़ के दौरान बहुत काम किया था

जालंधर

जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज अपना पद संभाल लिया है। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से समानित किया गया। उसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने पद संभालने के बाद कहा कि जालंधर दोआबे का दिल है और यहां से मेरा पुराना रिश्ता है।

टीम वर्क के साथ जिला आगे ले जाएंगे

पद संभालने के बाद डीसी वरजीत वालिया ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता लोगों के साथ मिलकर पंजाब सरकार की सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की है। लोगों की परेशानियों को दूर करेंगे और पूरे टीम वर्क के साथ हम जिले को आगे लेकर जाने की कोशिश करेंगे।

जालंधर के साथ 1 साल पुराना रिश्ता

डीसी वरजीत वालिया ने कहा कि उनका जालंधर के साथ पुराना रिश्ता रहा है। क्योंकि मेरी एक साल की ट्रेनिंग जालंधर में ही थी। ट्रेनिंग के समय कोरोना महामारी का दौर था, बाढ़ आई थी हमने उस दौरान बहुत काम किया था। अब उसी अनुभव को लेकर हम जिले को और भी आगे लेकर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *