Asha Bhosle को अंतिम विदाई आज

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

92 साल की आशा भोसले लंबे समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और शनिवार रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे मुंबई के Shivaji Park में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

मशहूर गायिका Asha Bhosle का रविवार को मुंबई के Breach Candy Hospital में निधन हो गया। 92 साल की आशा भोसले लंबे समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और शनिवार रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे मुंबई के Shivaji Park में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि आशा भोसले की आवाज ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।

दिग्गजों ने गहरा शोक व्यक्त किया है

प्रधानमंत्री Narendra Modi समेत कई दिग्गजों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। आशा भोसले, मशहूर शास्त्रीय गायक Deenanath Mangeshkar की बेटी और Lata Mangeshkar की छोटी बहन थीं। पिता के निधन के बाद उन्होंने कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रखा और महज 10 साल की उम्र में पहला गाना गाया।

करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए

करीब 82 साल लंबे अपने करियर में उन्होंने 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए और 9 फिल्मफेयर सहित 100 से अधिक पुरस्कार अपने नाम किए। उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। उनके लोकप्रिय गीतों में “इन आंखों की मस्ती”, “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *