अमृतसर में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर व्यक्ति की हत्या

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

परिजनों के मुताबिक यह हत्या पुरानी रंजिश के तहत की गई है

3 गोलियां मनजीत को लगी और वह बुरी तरह से घायल हो गया

घायल अवस्था में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे पर तब तक हुई मौत

पुलिस मामला दर्ज कर कर रही है जांच और तलाश में छापेमारी

अमृतसर

अमृतसर में व्यक्ति की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 33 साल के मनजीत सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक यह हत्या पुरानी रंजिश के तहत की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चिकन शॉप के बाहर मारी गोलियां

मृतक के भाई मलकीत ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे भुल्लर गांव में मनजीत सिंह चिकन शॉप के बाहर गाड़ी में बैठा हुआ था। इस दौरान 3 बाइक पर 8 हमलावर आए और उन्होंने करीब मनजीत पर 4 से 5 राउंड गोलियां चलाई। जिनमें 3 गोलियां मनजीत को लगी और वह बुरी तरह से घायल हो गया।

4 बच्चों को पिता था मनजीत सिंह

घायल अवस्था में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे पर, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान गुरसाहिब, हरपाल, रणधीर और जगबीर के साथ 3-4 और लोग आए थे। वह खुद भी पास में खड़ा था। पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी। मनजीत सिंह के 4 छोटे बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *