जालंधर के Western Union ट्रैवल एजेंसी में लूट

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

सीसीटीवी फुटेज की मदद से गुरदीप नामक आरोपी गिरफ्तार

4 बजकर 22 मिनट पर दुकान में अकेली लड़की बैठी हुई है

लड़के ने मुंह रूमाल से ढका और टिकट को लेकर पूछताछ

शाम को 6:22 बजे घटना की सूचना मिली थी : ACP अजय

जालंधर

जालंधर के हरनामदासपुरा में वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रैवल में 3 लुटेरे 1 लाख 8 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें आरोपी लूट की घटना को अंजाम देते हुए दिख रहे है। लड़कों ने देखा की लड़की दुकान पर अकेली बैठी हुई है, जिसका फायदा उठाते हुए एक युवक काउंटर के पिछली साइड से अंदर गया और तिजौरी से नगदी निकाल कर लुटेरे मौके से फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने अब गुरदीप नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद पूरी घटना

वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 4 बजकर 22 मिनट पर दुकान में अकेली लड़की बैठी हुई है। ब्लैक शर्ट में लड़का दुकान में आता है। लड़के ने मुंह रूमाल से ढका हुआ है और टिकट को लेकर पूछताछ करने लग जाता है। फिर बाद में चैक शर्ट में दूसरा लड़का मुंह पर मास्क पहनकर आ जाता है और वहां पर खड़ा हो जाता है।

लड़की से आरोपी पैसे लेकर फरार

लेकिन लड़की दोबारा से किसी के साथ फोन पर बात करने लग जाती है। इसी दौरान ब्लैक शर्ट पहले लड़का लड़की के पीछे जाकर खड़ा हो जाता है और फिर उसके मुंह को दबोचा और तिजौरी से नगदी लेकर दोनों बाहर निकल जाते हैं। बाहर निकलने के बाद दोनों तीसरे साथी के साथ मौके से फरार हो जाते हैं।

शाम को मिली घटना की जानकारी

एसीपी अजय सिंह ने बताया कि शाम को 6:22 बजे घटना की सूचना मिली थी। पूछताछ में पता लगा दो लड़के पहले 3:30 बजे दुकान पर आए थे। उस दौरान युवकों ने मुंह पर मास्क पहना हुआ था। कुछ समय बाद लड़के मौके से चले गए। घटना के कुछ समय बाद युवक दोबारा दुकान पर आए दोबारा से टिकट की बातें करने लग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *