जालंधर के Model Town में मॉल के बाहर लगी आग

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

मॉल के बाहर लगे एसी के आउटडोर यूनिट्स में आग लग गई

आग फैलती देख मॉल के अंदर जाकर कर्मियों को सूचित किया

फायर सेफ्टी सिस्टम की मदद से आग पर नियंत्रण पा लिया गया

घटना से पहले एक कार खड़ी थी, जिसे समय रहते हटाया गया

जालंधर

जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन के गोल मार्किट में एक मॉल के बाहर आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पूर्व पार्षद रोहन सहगल के दफ्तर के सामने स्थित मॉल के बाहर लगे एसी के आउटडोर यूनिट्स में आग लग गई, जिससे काफी नुकसान हुआ। घटना का पता उस समय चला जब एक राहगीर ने एसी के आउटडोर तक आग फैलती देखी और तुरंत मॉल के अंदर जाकर कर्मियों को सूचित किया।

फायर सेफ्टी सिस्टम से आग पर काबू पाया

इसके बाद मॉल स्टाफ ने फायर सेफ्टी सिस्टम की मदद से आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि एसी यूनिट के नीचे पेड़ की सूखी टहनियां पड़ी थीं, जिन्हें किसी ने आग लगा दी। यही आग फैलकर एसी आउटडोर तक पहुंच गई। घटना से कुछ समय पहले वहां एक कार खड़ी थी, जिसे समय रहते हटा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। **

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *