खबर पूरी तरह संशोधित की गई है

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

जालंधर में वेस्टर्न यूनियन लूट केस: 2 आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

करीब 1 लाख 8 हजार रुपए की नकदी लूटी गई थी

पहचान गुरदीप और अमृतपाल सिंह के रूप में हुई

वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा और नगदी भी बरामद

वहीं, आरोपियों के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज

जालंधर

जालंधर के हरनामदासपुरा इलाके में वेस्ट एंड वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रेवल की दुकान पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में करीब 1 लाख 8 हजार रुपए की नकदी लूटी गई थी। डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरदीप और अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा और कुछ नगदी भी बरामद की गई है।

बीते दिन शाम 4:22 बजे की थी घटना

पुलिस के अनुसार, घटना शाम 4:22 बजे हुई। जांच में पता चला कि आरोपी पहले दोपहर में दुकान की रेकी करने आए थे। बाद में जब उन्होंने देखा कि दुकान पर महिला अकेली है, तो एक आरोपी अंदर घुस गया और दूसरे की मदद से महिला को काबू कर तिजोरी से पैसे लेकर फरार हो गए। बाहर उनका तीसरा साथी एक्टिवा पर इंतजार कर रहा था।

सीसीटीवी फुटेज की आधार पर पकड़ा

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर एक को तुरंत काबू कर लिया। वहीं पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में 195 ग्राम हेरोइन और एक एक्टिवा भी बरामद की है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *