पंजाब में बदला माैसम

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

आंधी, तूफान और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया

तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना हैं

18 अप्रैल को मौसम साफ, 19 अप्रैल को फिर से बारिश के आसार

हालांकि 23 अप्रैल तक किसी बड़े स्तर की बारिश की संभावना नहीं

चंडीगढ़

Western Disturbance के सक्रिय होने से सुबह से पंजाब के जालंधर समेत कई जिलों मे हल्की बारिश हुई है। वही मौसम विभाग ने आंधी, तूफान और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ जिलों में बारिश की संभावना भी जताई गई है।

कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

18 अप्रैल को मौसम साफ होगा

18 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 19 अप्रैल को फिर से बारिश के आसार हैं। हालांकि 23 अप्रैल तक किसी बड़े स्तर की बारिश की संभावना नहीं है। राज्य में इस सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है और अगले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है।

सबसे अधिक तापमान बठिंडा में

तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 3.5 डिग्री अधिक है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 40.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि चंडीगढ़ में 38.1 डिग्री तापमान रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा है। लुधियाना में सबसे अधिक 4.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 39.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

बिजली की खपत 9503 मेगावाट

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह 9 बजे तक बिजली की खपत 9503 मेगावाट तक पहुंच गई, जबकि राज्य में उत्पादन 3979 मेगावाट है। बाकी बिजली केंद्रीय पूल से खरीदी जा रही है। अनुमान है कि दिन में यह मांग 10 हजार मेगावाट के पार जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *