ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी युवक ने की 1 करोड़ की चोरी

आज की ताजा खबर देश विदेश
Spread the love

एक-दो नहीं बल्कि 68 बार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया

उम्र 39 साल और उसके खिलाफ 87 मामले दर्ज किए गए हैं

6 महीनों से लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था

पुलिस ने पूरे ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सुपरनोवा’ नाम दिया है

पंजाब डेस्क

ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय मूल के पंजाबी युवक को बड़ी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर करीब 1 करोड़ रुपये के सामान की चोरी करने का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसने एक-दो नहीं बल्कि 68 बार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। विक्टोरिया पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र 39 साल है और उसके खिलाफ कुल 87 केस दर्ज किए जा चुके हैं। पिछले 6 महीनों से वह लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सुपरनोवा’ नाम दिया है, जिसे चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान बताया जा रहा है।

सुपरमार्केट से महंगे प्रोडक्ट चुराकर बेचता था

जांच में पता चला कि आरोपी सुपरमार्केट स्टोर्स को निशाना बनाता था। वह इलेक्ट्रिक टूथब्रश, रेजर, विटामिन और स्किनकेयर जैसे महंगे प्रोडक्ट चुराता और फिर उन्हें ब्लैक मार्केट में बेच देता था। आरोपी एक संगठित गैंग से भी जुड़ा हुआ था, जिसके 31 सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस गैंग की मदद से वह चोरी का सामान आसानी से बेच पाता था और जरूरत पड़ने पर बच निकलने की कोशिश करता था।

वीजा खत्म होने के बाद अपनाया अपराध का रास्ता

बताया जा रहा है कि युवक स्टूडेंट वीजा पर भारत से ऑस्ट्रेलिया आया था। लेकिन वीजा खत्म होने के बाद वापस लौटने के बजाय वह वहीं अवैध रूप से रहने लगा। वह दिन में छिपा रहता और रात के समय चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *