अमृतसर सेंट्रल जेल में फिर विवाद

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

वीडियो में एक कैदी ने अपनी पीठ पर चोटों के निशान भी दिखाए

सिख संगठनों और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की

पैसे देने पर राहत और जेल से बाहर निकालने का देते हैं आश्वासन

गंदी जगह पर रखा गया और ठीक से खाना भी नहीं दिया जा रहा

अमृतसर

केंद्रीय जेल एक बार फिर विवादों में आ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में जेल के अंदर बंद दो कैदियों ने जेल अधिकारियों पर मारपीट, प्रताड़ना और 2 लाख रुपए मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे कैदियों में से एक की पहचान परमजीत सिंह काला के रूप में बताई जा रही है, जो बरगाड़ी बेअदबी से जुड़े प्रदीप हत्याकांड में बंद है। दूसरे कैदी की पहचान नहीं हो पाई है। कैदियों का आरोप है कि जेल के कुछ अधिकारी उनसे 2 लाख की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पैसे देने पर राहत देने और जेल से बाहर निकालने का आश्वासन दिया जाता है, जबकि पैसे न देने पर मारपीट और प्रताड़ना की जाती है।

पीठ पर चोट के निशान भी दिखाए

वीडियो में एक कैदी ने अपनी पीठ पर चोटों के निशान भी दिखाए और दावा किया कि उसे बेरहमी से पीटा गया। दोनों कैदियों ने सिख संगठनों और प्रशासन से मदद की अपील करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीडियो में कैदी यह भी कहते सुनाई देते हैं कि उनके साथ धक्का-मुक्की की जा रही है, गंदी जगह पर रखा गया है और ठीक से खाना भी नहीं दिया जा रहा।

कैदियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल

यह मामला पहली बार सामने नहीं आया है। इससे पहले भी इस प्रकरण से जुड़ी एक फोन कॉल सामने आने का दावा किया गया था, जिसे बाद में सोशल मीडिया से हटा दिया गया था। अब नया वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और कैदियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल इस पूरे मामले पर जेल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *