पंजाब के खडूर साहिब से सांसद पर NSA हो चुका खत्म
वहीं अप्रैल 2023 में अमृतपाल को गिरफ्तार किया गया था
वहीं पुलिस FIR नंबर 39 के तहत यह कार्रवाई कर रही है
मामले में धारा 307 समेत उनपर कई गंभीर आरोप दर्ज
अब अमृतपाल की पेशी वीसी के माध्यम से कराई जाएगी
पंजाब डेस्क
पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह पर NSA खत्म हो चुका है। जिस कारण पंजाब पुलिस असम के डिब्रूगढ़ जेल पहुंच चुकी है। वहीं से वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए अमृतपाल की अजनाला कोर्ट में पेशी की गई। पेशी के दौरान कोर्ट ने पुलिस को अमृतपाल का 2 दिन का रिमांड दे दिया है। अमृतपाल को अप्रैल 2023 में मोगा के रोड़े गांव से गिरफ्तार किया गया था।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी
अमृतपाल के वकील ने बताया कि पुलिस FIR नंबर 39 के तहत यह कार्रवाई कर रही है। इस मामले में धारा 307 समेत उन पर कई गंभीर आरोप दर्ज हैं। इस केस में शामिल अन्य सहयोगियों की पहले ही अदालत में पेशी हो चुकी है, जबकि अब अमृतपाल सिंह की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई जाएगी।
जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि फरवरी 2023 में अजनाला में अमृतपाल के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी, जिसका मकसद एक गिरफ्तार साथी को छुड़ाना बताया गया था। अमृतपाल सिंह सहित कुल 41 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, आपराधिक साजिश और दंगा जैसे गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं। अमृतपाल को मुख्य आरोपी बनाया गया था।

