देश में 28 रुपए तक महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीज़ल

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद कीमतें स्थिर

पेट्रोलियम कंपनियों का नुकसान झेलना पड़ रहा है

चुनाव के बाद कीमतें बढ़ा सकती हैं तेल कंपनियां

केंद्र ने तेल कंपनियों को उबरने के लिए राहत दी थी

नई दिल्ली

भारत में आम आदमी पर महंगाई का बोझ पड़ने वाला है क्योंकि एक बार फिर से पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में इजाफा हो सकता है। ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट के मुताबिक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। जिससे पेट्रोलियम कंपनियों का नुकसान झेलना पड़ रहा है।

25 से 28 रुपए तक बढ़ सकते हैं दाम

रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव होने के बाद तेल कंपनियां पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बढ़ा सकता है। पेट्रोल और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 25 से 28 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनियों को पेट्रोल पर 18 रुपए और डीज़ल पर 35 रुपए का घाटा हो रहा है। पिछले एक महीने में देश की तीन बड़ी कंपनियों को 2400 करोड़ का नुकसान झेल रहीं थी।

सरकार ने तेल कंपनियों को दी थी राहत

केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को घाटे से उबरने के लिए राहत दी थी। सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए की एक्साइज कटौती की थी। जिससे कंपनियों का यह घाटा 1600 करोड़ रुपए तक आ गया था। पर अब दोबारा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण कंपनियों को नुकसान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *