जालंधर में बेकाबू ट्रक का कहर

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक की चपेट में चार गाड़ियां आईं

ब्रेक पाइप फटने के कारण गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा ड्राइवर

हाल फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

जालंधर

जालंधर में ईस्टवुड के सामने एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे चार कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक की चपेट में कुल चार गाड़ियां आईं। ट्रक ड्राइवर का कहना है कि गाड़ी में पेपर रोल लोड थे और अचानक प्रेशर पाइप फटने से ब्रेक फेल हो गए।

ट्रक की ब्रेक पाइप फटने के कारण हादसा

जानकारी के मुताबिक, ट्रक की ब्रेक पाइप फटने के कारण ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। हादसे के दौरान कार नंबर PB 08 TZ 3919 को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर लगी कि वह पूरी तरह पिचक गई।

कार में बैठे लोगों की जान बाल-बाल बची

पीड़ित बीसा सबरवाल ने बताया कि वे अपने भाइयों के साथ खाना खाकर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। कार में बैठे लोगों की जान बाल-बाल बची। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *