Spring Dale, मानव रचना और डीएवी स्कूल को धमकी
बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें घर भेज दिया
सुरक्षा एजेंसियां पता लगा रहीं ईमेल कहां से भेजा गया है
पुलिस व बम स्कवॉड की टीमें जांच को मौके पर पहुंची
पंजाब डेस्क
पंजाब में एक बार फिर से स्कूलों को बम से धमकी मिली है। लुधियाना के शेरपुर रोड स्थित Spring Dale, मानव रचना और डीएवी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। जिसके बाद बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें घर भेज दिया गया है। यह सिलसिला रुकने का नाम भी नहीं ले रहा है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां पता लगाने में जुटी हुई हैं कि यह ईमेल कहां से भेजा जा रहा है।
ईमेल के जरिए भेजी गई धमकी
जानकारी के मुताबिक स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई है। जिसके बाद स्कूल मैनेजमैंट ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस और बम स्कवॉड की टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई है। पर स्कूलों के आस-पास चैकिंग बढ़ा दी गई है। आपको बता दें कि पंजाब में आए दिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। चंडीगढ़, बठिंडा, पटियाला और अमृतसर में बीते दिन धमकियां मिली थीं।

