जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने पटियाला सेंट्रल जेल में की विजिट

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

उजाला नर्सरी का उद्देश्य कैदियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है

नई लाइब्रेरी कैदियों को शिक्षा देने के बेहतर अवसर प्रदान करेगी, जिससे वह जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकेंगे

मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने जेल अस्पताल, बैरकों और आम आदमी क्लिनिक सहित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जेलों को सुधार और पुनर्वास के केंद्रों में बदलने के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़/पटियाला।

पंजाब के संसदीय मामलों, एन.आर.आई. मामलों और जेल मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज सेंट्रल जेल पटियाला का विशेष दौरा करते हुए जेल प्रबंधों का विस्तृत जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने “उजाला नर्सरी” और नई तैयार की गई जेल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उजाला नर्सरी का उद्देश्य कैदियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। नई लाइब्रेरी कैदियों को शिक्षा और जानकारी प्राप्त करने के बेहतर अवसर प्रदान करेगी, जिससे वे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकेंगे।

जेल प्रशासन के प्रयासों की सराहना की

जेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जेलों को सुधार और पुनर्वास के केंद्रों में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। जेलों को नशा-मुक्त बनाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है और इस दिशा में जेल प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की उन्होंने सराहना की।

स्वास्थ्य, शिक्षा व पुनर्वास के लिए प्रयासरत

अपने दौरे के दौरान मंत्री ने जेल अस्पताल, बैरकों और आम आदमी क्लिनिक सहित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया और कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कैदियों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और पुनर्वास के लिए लगातार प्रयासरत है।

कौशल विकास व पुनर्वास में मिलती मदद

उन्होंने बताया कि जेल विभाग द्वारा चलाया जा रहा पेट्रोल पंप कैदियों को रोजगार के अवसर प्रदान करता है, जिससे उनके कौशल विकास और पुनर्वास में मदद मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि जेलें केवल सजा देने के स्थान नहीं हैं, बल्कि सुधार और नई जिंदगी की शुरुआत करने के केंद्र हैं।

जेल में सफाई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया

उन्होंने जेल में सफाई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और चल रही कल्याणकारी गतिविधियों की प्रशंसा की। इस मौके पर जेल विभाग के सचिव मोहम्मद तैयब, जेल सुपरिंटेंडेंट गुरचरन सिंह धालीवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *