पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना

आज की ताजा खबर क्राइम देश
Spread the love

पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना, 15 साल के युवक की बेरहमी से तेजधार हथियार से हत्या

16 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है

संगरूर के पटियाला गेट कृष्णा बस्ती की घटना

परिवार अनुसार उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी

मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही पुलिस

संगरूर।

पंजाब में अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन लूट, चोरी और मर्डर की घटनाएं आती रहती है। पंजाब के संगरूर में एक 15 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य 16 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। ये घटना संगरूर के पटियाला गेट स्थित कृष्णा बस्ती में हुई है। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है।

धारदार हथियारों से हमला

यहां कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से उन पर हमला किया। हमले के दौरान 15 वर्षीय अर्शदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखकर उसे पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल की हालत बेहद गंभीर है। वहीं परिवार का कहना है कि किसी से दुश्मनी नहीं थी। उनके बच्चे नकोदर जा रहे थे, लेकिन युवकों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *