पंजाब के मलोट में श्री गुटका साहिब की बेअदबी की घटना आई सामने

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026 हुआ है लागू

सिख संगत वहां पहुंची और सम्मान के साथ पन्नों को गुरुद्वारा साहिब में पहुंचाया

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, इस घटना के बाद तनाव का माहौल

पंजाब डेस्क

श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में श्री गुटका साहिब की बेअदबी की घटना सामने आई है। जिस कारण पंजाब में बने नए बेअदबी कानून के तहत पहला मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026 लागू होने के बाद सामने आई घटना के आधार पर की गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मलोट में मिले श्री गुटका साहिब के फटे अंग

मलोट के वार्ड नंबर 10 की एक गली में श्री गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिख संगत मौके पर पहुंची और धार्मिक सम्मान के साथ पन्नों को पास के गुरुद्वारा साहिब में पहुंचाया। इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। डीएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई। गुरुद्वारा साहिब में एकत्रित संगत को पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *