दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 3,071.50 रुपये हो गई है
घरेलू 14.2 किलो के सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं
60 दिनों में कमर्शियल गैस 1303 रुपये महंगी हो गई है
फैसले का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों पर
नई दिल्ली
मई का महीना शुरू होते ही आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 3,071.50 रुपये हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बड़े पैमाने पर कमर्शियल सिलेंडर का यूज
यह लगातार तीसरा महीना है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हुआ है। कुल मिलाकर 60 दिनों में कमर्शियल गैस 1303 रुपये महंगी हो गई है. गैस कंपनियों के फैसले का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों पर पड़ेगा, जो बड़े पैमाने पर कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं।
महंगाई और जेब पर असर की आशंका है
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बढ़ोतरी का बोझ अंततः आम ग्राहकों पर ही पड़ेगा। बाहर खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं, जिससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा। आने वाले दिनों में खाने-पीने के बिल में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे महंगाई और बढ़ने की आशंका है।
तीसरी बार कमर्शियल गैस की कीमतें बढ़ी
1 मार्च : 114.5 रुपये की बढ़ोतरी
1 अप्रैल : 195.50 रुपये की बढ़ोतरी
1 मई : 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी


