जालंधर में पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से लाखों रुपए का सोना गायब

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

बैंक के लॉकर में सोने के गहने रखे थे जो अब गायब हो चुके हैं

बैंक कर्मचारियों और सुरक्षा प्रबंधकों से पूछताछ की जा रही है

इस घटना से स्थानीय लोग परेशान, बैंक की सुरक्षा पर सवाल

लॉकर की सुरक्षा की बजाय बैंक अपनी जिम्मेदारी से बच रहा

जालंधर।

पंजाब के जालंधर में पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से लाखों का सोना गायब हो गया है जिससे बैंक प्रबंधन पर सवाल उठ रहे है। जालंधर के माहिरा गेट में पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से लाखों का सोना गायब हो गया है। परिवार ने आरोप लगाया है कि बैंक के लॉकर में उन्होंने सोने के गहने रखे हुए थे जोकि अब गायब हो चुके है। मौके पर जांच के दौरान बैंक कर्मचारियों और सुरक्षा प्रबंधकों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोग इस घटना से परेशान हैं और बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

15 साल से लॉकर चल रहा

पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका 15 साल से इस बैंक में लॉकर चल रहा है और आज जब उन्होंने लॉकर खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए क्योंकि लॉकर से सारा सामान गायब हो चुका था। परिवार ने बताया कि बैंक प्रशासन ने लॉकर की सुरक्षा को लेकर कोई जिम्मेदारी नहीं ली और मामले को टालने की कोशिश की। वहीं पीड़ित परिवार ने इसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *